आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-जीयनपुर
आज़मगढ़: दिनांक 06.02.2021 को थाना जीयनपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 09.11.2020 को मेरी नाबालिक पुत्री को अभियुक्तगण बहला फुसलाकर भगा ले गये है । इस सूचना पर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 43/2021 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषय अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 25.02.2021 को उ0नि0 भगत सिंह मय हमराह का0 अकित पाल द्वारा वांछित,ईमानिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की मु0अ0सं0 43/2021 धारा 363/366/376 IPC व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अनुप कन्नौजिया पुत्र सतिराम कन्नौजिया निवासी अजगरा थाना जीयनपुर आजमगढ छपरा गैस एजेन्सी के पास खडा है जो कही जाने के फिराक मे है । इस सूचना पर उ0नि0 भगत सिंह मय हमराह के छपरा गैस एजेन्सी के पास पहुचकर देखे तो अभि0 अनुप कन्नौजिया वही खडा था । पुलिस बल को देखकर वह खेत मे कुद कर भागने लगा जिसको पुलिस बल द्वारा घेरकर पकड लिया गया । नाम पता पुछा गया तो अपना नाम अनुप कन्नौजिया पुत्र सतिराम कन्नौजिया निवासी अजगरा थाना जीयनपुर आजमगढ बताया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 20.10 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 43/2021 धारा 363/366/376 IPC व ¾ पाक्सो एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अनूप कन्नौजिया पुत्र सतीराम सा0 अजगरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 भगत सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 अकित पाल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
