आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: दिनांक 24.2.21 को थाना स्थानीय पर वादिनी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर मु.अ.स. 039/021 धारा 376,366,504,506 भादवि बनाम मुकेश चौहान पुत्र शंभू चौहान निवासी पुषडा आईमा थाना मुबारकपुर आजमगढ 02 नफर अज्ञात के पंजीकृत होकर अभियोग उपरोक्त के वांछित मुकेश चौहान पुत्र शंभू चौहान निवासी पुषडा आईमा थाना मुबारकपुर आजमगढ की तलाश किया जा रहा था।
आज दिनांक 25.2.21 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र मय हमराह टीम द्वारा पर मु.अ.स. 039/021 धारा 376,366,504,506 भादवि से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र शंभू चौहान निवासी पुषडा आईमा थाना मुबारकपुर आजमगढ को सठियाव चौरेह से समय 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है.
पूछताछ का विवरण–मुकेश चौहान पुत्र शंभू चौहान निवासी पुषडा आईमा थाना मुबारकपुर आजमगढ पूछताछ से बता रहा है कि मै प्रभावती बालिका विद्यालय सठिय़ाव में पढाता हू। तथा सठियाव में ही कोचिग भी पढाता हू। नेहा (काल्पनिक नाम) मेंरी छात्रा रही है। जिसे मैं लगभग 1 वर्ष से कोचिग में पढा रहा था। कोचिग पढाने के दौरान ही मेरा आकर्षण नेहा (काल्पनिक नाम) की तरफ हुआ। मेरे मन में उसके प्रति प्रेम बढने लगा तो मैं उसे ज्यादा अकेले में व सामूहिक तौर पर बातचीत करने लगा तथा नजदीकिया बढाने लगा इसी बीच में वर्ष 2020 के सितम्बर माह में आई ए एस का फार्म भरवाने के बहाने आजमगढ ले जाकर धोखे से शादी के कागजात पर हस्ताक्षर बनवा लिया था उसके बाद माह दिसम्बर वर्ष 2020 में उसको बहला फुसलाकर अपने मौसी के घर ग्राम उमरी जनपद मऊ ले गया जहा पर लगभग 8 दिनो तक रहा उसी दौराने मैने उसके साथ उसे अपनी बातो में फसा कर शारिरिक सम्बन्ध बनाया। जिसका उसने बाद में विरोध भी किया था। इसी दौरान नेहा के पिता द्वारा थाने में सूचना दर्ज करायी गयी जिस पर पुलिस के खोजबीन शुरु की जानकारी होने पर मैने नेहा (काल्पनिक) को सठियाव के पास छोड दिया था। वह अपने घर चली गयी और मैं पुलिस के पकडे जाने के डर से हट बढ कर रहने लगा।
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स. 039/021 धारा 376,366,504,506 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
मुकेश चौहान पुत्र शंभू चौहान निवासी पुषडा आईमा थाना मुबारकपुर आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
SHO अखिलेश कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर जनपद-आजमगढ़
हे.का. उपेन्द्र यादव थाना मुबारकपुर, जनपद-आजमगढ़
हे.का. आफताब खान थाना मुबारकपुर ,जनपद-आजमगढ़ ।
का. प्रमोद यादव थाना मुबारकपुर ,जनपद-आजमगढ़ ।
