Breaking News

कोतवाली: पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, देशी तमंचा कारतूस सहित चोरी के 08 मोबाइल बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार तिवारी के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी की सूचना प्राप्त हो रही थी, कि निर्देशानुसार थाना कोतवाली पर अलग–अलग टीम गठित कर क्षेत्र में हो रहे चोरी में लिप्त अपराधीयो की धर पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्तियों / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी जिसके क्रम में -
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के0के0 गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हाफिजपुर विद्युत उपकेन्द्र के पास दो व्यक्ति खड़े है, जिनके पास अबैध असलहा व चोरी के ढेर सारे मोबाइल हैं । ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये व्यक्ति किसी बडे अपराध को कारित करने के उद्देश्य से खड़े हैं । इस सूचना पर विश्वास कर कोतवाली पुलिस टीम जो हाफिजपुर चौराहे पर मौजूद थी कि हाफिजपुर विद्युत उपकेन्द्र की तरफ चल दिये जैसे ही विद्युत उपकेन्द्र गेट के पास पहुचे तो उनमें एक व्यक्ति बोला कि अरे ये सब पुलिस वाले हैं मारो गोली नहीं तो पकड़ लेगें इतने में पुलिस टीम पर उनमे से एक व्यक्ति ने फायर कर दिया कि पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी की पुलिस टीम द्वारा घेरकर हाफिजपुर विद्युत उपकेन्द्र पर दिनांक- 24.02.2021 को समय 22.45 बजे दोनो व्यक्तियो को हिरासत पुलिस में ले लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियो के पास से (एक अदद अबैध तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस तथा 08 अदद  मोबाइल बरामद हुआ) जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1. निहाल पुत्र अब्बास सा0 ग्राम नौसारा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
2. राजन उर्फ डल्लू गौड़ पुत्र अम्बिका प्रसाद गौड़ सा0 एलवल थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

बरामदगी–

1. एक अदद देशी तमंचा .315 बोर, 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
2. 2 अदद एण्ड्राइड मोबाइल व 6 अदद कि-पैड मोबाइल फोन

पंजीकृत अभियोग का विवरण—

1. मु0अ0सं0 63/2021 धारा 307,411,413 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 64/2021 धारा 3/25 A. Act. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण

1. अनिल कुमार मिश्रा, चौ.प्र. बलरामपुर थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. का0 रवि प्रताप तिवारी, थाना कोतवाली, आजमगढ़ 
3. का0 विन्द्रेश कुमार गौड़, थाना कोतवाली, आजमगढ़ 
4. का0 रंजीत कुमार साहू, थाना कोतवाली, आजमगढ़

और नया पुराने