Breaking News

महराजगंज: 10-10 (कुल 20 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में दि0 24/2/21 को उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह के रवाना शुदा क्षेत्र हाजा में तलाश वांछित वारन्टी व देखभाल क्षेत्र में मामूर होकर परशुरामपुर बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध देशी कच्ची शराब लेकर परसुरामपुर नहर के रास्ते से परशुरामपुर बाजार की ओर आ रहे है । इस सूचना पर उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराही व मुखबिर के परसुरामपुर नहर पुलिया पर आकर आने जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी आड़ में खड़े होकर करने लगे कि थोड़ी देर बाद दो व्यक्ति जमालपुर गाँव जाने वाली नहर पटरी की ओर से आते दिखाई दिये जिनके हाथो मे पिपिया थी कि मुखबिर इशारा करके मौके से हट गया अपने दाहिने हाथों में पिपिया लेकर आने वाले व्यक्ति ज्यों ही नहर पुलिया पर पहुँचे कि पुलिस टीम ने घेर कर पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः 1. दीपक यादव S/O केदार यादव नि0 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ हाल पता परशुरामपुर थाना महराजगंज व 2. हरिलाल S/O अलगू राम नि0 जमीलपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताये जामा तलाशी लेते हुए दाहिने हाथ में लिये पिपिया के बारे मे पूछने पर दोनों ने बताया कि साहब इसमें 10-10 लीटर कच्ची अवैध शराब है जिसे परशुरामपुर में बेचने ले जा रहे थे इसी से अपना गुजारा चलता है । पिपियों का ढक्कन खोलकर सूँघा गया तो शराब जैसी गंध आ रही है अतः कब्जा पुलिस मे लिया गया तथा आरोपीगण को धारा 60(1) Ex Act  का अपराध बताकर  बजाफ्ता बकायदा समय करीब 18.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 56/21 धारा 60 (1) EX.ACT पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।  
गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. दीपक यादव S/O केदार यादव नि0 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ हाल पता परशुरामपुर थाना महराजगंज 
2. हरिलाल S/O अलगू राम नि0 जमीलपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

10-10 (कुल 20 लीटर) अवैध कच्ची शराब

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 56/21 धारा 60 (1) EX.ACT

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद, हे0का0 रमेश कुमार व का0 रामसरन



और नया पुराने