आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
20 राशि गोवंश (बछड़ा, बछिया, गाय व सांड़), एक अदद ट्रक नं0 UP45T4433, 03 अदद चापड़ व 02 अदद लकड़ी का ठेहा के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में दिनांकः11.02.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में थानाध्यक्ष मय हमराह थाना रौनापार द्वारा त्रुटि रहित चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग जरिये मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम आराजी देवारा करखिया मे संजय सिंह के विद्यालय के पास से ट्रक पर कुछ लोगों द्वारा वध हेतु गोवंश लोड किये जा रहे थेपुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुची तो पुलिस को देखकर अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नियत से ट्रक द्वारा हे0का0 कृपाशंकर सिंह व का0 रामनिवास यादव को जो ट्रक को रोकने का प्रयास कर रहे थे को धक्का मारकर तथा ट्रक चालक अपने को पुलिस से घिरा पाकर कोहरे का फायदा उठाकर मौके से ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर मौके से अभियुक्तगण (1) रणविजय यादव पुत्र लालचन्द यादव सा0 निबिहवा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ (2) सद्दाम पुत्र अमीन सा0 करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ (3) नीरज सिंह पुत्र चन्द्रमोहन सिंह सा0 आराजी देवारा करखिया (महरौड़ का पुरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ (4) अभिमन्यु उर्फ मोलई सिंह पुत्र पलकधारी सिंह सा0 आराजी देवारा करखिया (महरौड़ का पुरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को पकड़ लिया गया तथा अभियुक्तगण (5) सलीम पुत्र वाहिद अली (6) शाकिब पुत्र नेसार अहमद (7) मुन्ना पुत्र रामू खाँ (8) पौवा पुत्र एहसान उर्फ सेचन समस्त साकिनान करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ व अन्य 4-5 लोग नाम पता अज्ञात मौके से कोहरे का फायदा उठाकर भाग गये तथा ट्रक से 20 राशि गोवंश निर्दयतापूर्वक रस्सी से बांधे हुए तथा ट्रक नं0 UP45T4433 के केबिन से 03 अदद चापड़ व 02 अदद लकड़ी का ठेहा बरामद किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को समय 06.20 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः
(1) रणविजय यादव पुत्र लालचन्द यादव सा0 निबिहवा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
(2) सद्दाम पुत्र अमीन सा0 करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
(3) नीरज सिंह पुत्र चन्द्रमोहन सिंह सा0 आराजी देवारा करखिया (महरौड़ का पुरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
(4) अभिमन्यु उर्फ मोलई सिंह पुत्र पलकधारी सिंह सा0 आराजी देवारा करखिया (महरौड़ का पुरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
बरामदगी
(1) 20 राशि गोवंश (बछड़ा, बछिया, गाय व सांड़)
(2) एक अदद ट्रक नं0 UP45T4433
(3) 03 अदद चापड़ व 02 अदद लकड़ी का ठेहा
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 28/2021 धारा 307 भादवि व 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियमथाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1. नवल किशोर सिंह थानाध्यक्ष रौनापार जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 कृपाशंकर सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. हे0का0 यासीन खाँ थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4. का0 रामनिवास यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
5. का0 राजू सिंह थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
