Breaking News

सेठाकोली ग्राम पंचायत ब्लाक हरैया के ग्रामीणों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस पर सौंपा शिकायती पत्र।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। वर्तमान में जबसे मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ तब से आम वोटर व चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी भी पूरे मनोयोग से हर मतदाता को जुड़वाना चाह रहा है। जिसमे मतदाता भी अपने अमूल्य वोट को लेकर सजगतापूर्वक जुड़वाना चाहता है। लेकिन प्रशासन द्वारा बनाये गए वोटर लिस्ट में अनेको ग्रामपंचायत में मतदाताओं के नाम कटने के साथ ही नाबालिग के नाम जुड़ने की खबरें भी आती रही है। पिछले कई दिनों से तहसील मुख्यालय पर भी मतदाता सूची को लेकर गहमागहमी बनी हुई है और अनेको लोगो के द्वारा आपत्ति जताने जैसी खबरे भी बनी हुई है।
आज सगड़ी तहसील पर आयोजित समाधान दिवस पर हरैया विकासखंड में स्थित सेठाकोली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पहुंचकर पत्रक देते हुए मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर शिकायत की।
ग्रामीणों का आरोप था कि- मतदाता सूची मे बाहरी लोगों का नाम व मृतक मतदाताओं सहित अपात्र मतदाताओं का नाम अंकित कर दिया गया है। जबकि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। 
पूर्व प्रधान उमेश चंद यादव द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रक में कहा गया है कि- बेलकुंडा बैदौली रोहूआर बरडीहा तथा जो लोग 20 वर्षों से घर छोड़कर बाहर बस गए हैं। उनका भी नाम तथा विवाहित, मृतक, नाबालिक व गलत नाम मतदाता सूची में पड़ा हुआ है और जो लोग पुश्तैनी यही के रहने वाले हैं परिवार रजिस्टर विधानसभा व लोकसभा की सूची में भी जो नाम है उनको विलोपित कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में संलग्न अवैध नामों की सूची की जांच कराकर विलोपित किया जाय। तथा जो सही नाम काट दिया है गया है संलग्न सूची की जांच कर सम्मिलित किया जाय।
ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मांग किया कि- उक्त प्रकरण में जांच कर मतदाता सूची में अपात्र मतदाताओं के नाम को सूची से बाहर किया जाए और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाए ताकि निष्पक्ष रुप से मतदान संपन्न हो सके।
इस दौरान मौके पर उमेश चंद यादव (पूर्व प्रधान), अंकित यादव, विजय, श्रीकांत, तूफानी, सत्येंद्र यादव, मंगल सिंह यादव, दयाराम यादव, रामानंद यादव, शिवाकांत, सांवली, रमाकांत, रमेश, गिरजा शंकर आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने