Breaking News

मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर हरैया विकासखंड के सहनूपुर ग्राम सभा के ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर की शिकायत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। पंचायत चुनाव के पूर्व मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब नया मामला हरैया ब्लाक के सहनुपुर गांव का है।
मंगलवार को सहनूपुर ग्राम सभा के लोगों ने तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र सौंपा और कार्यवाही की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप था कि- मतदाता सूची में बीएलओ द्वारा मनमाने ढंग से पैसा लेकर वर्तमान प्रधान की मिली भगत से बालिग मतदाता व पुराने मतदाता का नाम निर्वाचन नामावली से काटकर अब नाबालिग मतदाता व मृतक व्यक्तियों का नाम निर्वाचन नामावली में अंकित करा दिया गया है। जिससे ग्रामवासीयो में काफी हलचल मची है।
ऐसी स्थिति में बीएलओ के विरुद्ध जांच उपरांत कार्यवाही करते हुए मृतक व्यक्तियों का नाम व नाबालिग मतदाताओं का नाम निर्वाचन नामावली से काटते हुए सभी पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचन नामावली में अंकित करवाया जाए।
इस दौरान मौके पर धनिमन्त सिंह, राजेंद्र सिंह, सतीराम, रामकेश, राजेंद्र सिंह (पूर्व प्रधान), अमरजीत सिंह, चंद्रभूषण, कन्हई, खुशहाल, सुरेंद्र, सविंद्र सिंह, भीम सिंह, रोहित सिंह, अंबिका सिंह, हरेंद्र सिंह आदि लोग रहे।

और नया पुराने