आज़मगढ़।
रिपोर्ट विशाल कुमार
सूरज लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजपत्रित परीक्षा 2019 में 23 वा कैटेगरी रैंक ले आने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
आज़मगढ़। अतरौलिया क्षेत्र के कसारा शिवदास का पूरा गांव निवासी सूरज का चयन उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ।सूरज की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही बाबूलाल स्मारक इंटर कॉलेज पर हुई बीएससी के लिए उन्होंने सुल्तानपुर वीरेंद्र सिंह स्मारक पीजी कॉलेज से किए तथा B.Ed व की पढ़ाई अंबेडकर नगर से पूरी करने के बाद चयन लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित खंड शिक्षा अधिकारी राजपत्रित परीक्षा 2019 में भाग लिया, परीक्षा का जब परिणाम आया तो सूरज ने कटैगरी में 23 स्थान तथा जनरल में 196वा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
सूरज के पिता राजेंद्र प्रसाद तथा माता कमला देवी एक सामान्य ग्रहणी है सूरज अपने तीन भाई बहनों में से सबसे छोटे है सूरज के चयन होने से उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है जिसमें मुख्य रूप से मनीष कुमार , के के सरोज ,रणविजय सिंह, शशि कला देवी, विवेक गौतम, राहुल कुमार, जगदीश यादव , सहित तमाम लोग पहुंचे सूरज का कहना है कि इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता हैं जो विषम परिस्थितियों में भी मेरी पढ़ाई को बाधित नहीं होने दिया।
