Breaking News

अहरौला: दो राशि गोवंशी बछड़े के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अहरौला।

आज़मगढ़: आज दिनांक 14/3/2021 को उ0नि0 रामकृपाल सोनकर मय हमराही के थाना हाजा से प्रस्थान कर क्षेत्र मे मामुर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की दो व्यक्ति दो गोवंशी बछड़ा लेकर मड़ना गांव की तरफ से आशनाय राह से रेड़हा की तरफ जा रहे है मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराहियान मय जीप सरकारी के मुखबीर खास को साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये गये रास्ते से होते हुए मड़ना से चांदनी चौक जाने वाली सड़के से ग्राम मड़ना से कुछ दूर चलकर गाडी को झाड़ में खड़ी करके खेतो की फसल की आड में छिपकर आने वाले व्यक्तियो का इन्तजार करने लगे कि कुछ समय बाद दो व्यक्ति दो राशि गोवंश लेकर आते दिखाई दिये। मुखबीर खास इशारा करके हट बढ़ गया। जब दोनो व्यक्ति कुछ पास आये तो दोनो व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनो व्यक्ति वछडो को छोड कर भागने का प्रयास किये कि पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेर घार कर पकड़ लिये गये। पकड़े गये व्यक्तियो का नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम सलमान मन्नी S/O मोसिन नि0ग्राम मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजगमढ़ तथा दूसरे ने अपना नाम जुबेर S/O इस्तियाक नि0ग्राम मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ बताए तथा 02 राशि बछड़े बरामद हुए। अभियुक्तों ने बछड़ो के बारे मे बताया कि हम लोग इनको बेचने के लिए ले जा रहे है। पकड़े गये व्यक्तियो का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 3/5/क(6)5(ख)/8(1) गोवध निवारण अधिनियम संसोधन 2020 का दण्डनीय अपराध है कि बोध कराते हुए समय समय करीब 3.35 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण सलमान मन्नी व जुबेर से पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग क्षेत्र से बछडा व अन्य गोवंशी जो छुट्टा घमते रहते है एक स्थान पर इकट्ठा करके उन्हे पिकप मे लाद कर दूर ले जा कर बेचकर अपनी जीवन वापन करते है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- सलमान मन्नी पुत्र मोसिन सा0 मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष
2- जुबेर पुत्र इस्तियाक सा0 मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष

बरामदगी

1. 02 राशि बछड़ा गोवंशीय 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 35/2021धारा 3/5/क(6)5(ख)/8(1) गोवध निवारण अधिनियम संसोधन 2020 थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

अभि0  अपराधिक इतिहाससलमान मन्नी सा0 मेहियापार  थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 
1. मु0अ0सं0-  35/2021 धारा 3/5/क(6)5(ख)/8(1) गोवध निवारण अधिनियम संसोधन 2020 थाना अहरौला आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-  50/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना अहरौला आजमगढ़ 
3. मु0अ0सं0-  250/2017 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना अहरौला आजमगढ़
4. मु0अ0सं0-  79/2016 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना अहरौला आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

अभि0  अपराधिक इतिहास जुबेर पुत्र इस्तियाक  सा0 मेहियापार  थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-  35/2021 धारा 3/5/क(6)5(ख)/8(1) गोवध निवारण अधिनियम संसोधन 2020  थाना अहरौला आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-  62/2018 धारा 147/148/149/336/553 भादवि व 3/5ए/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना अहरौला आजमगढ़
3. मु0अ0सं0-  58/2018 धारा 382/120बी/506 भादवि थाना अहरौला आजमगढ़ 
4. मु0अ0सं0-  50/2018 धारा 458/380 भादवि  थाना अहरौला आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 रामकृपाल सोनकर 
2. का0 प्रमोद कुमार 
3. का0 अरविन्द कुमार
4. का0 हृदेश कुमार गुप्ता
5. का0 सूरज खरवार

और नया पुराने