आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगाँव
आज़मगढ़: अभियुक्त नवी सरवर S/0 शोहराब ग्राम बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ जिला बदर अपराधी है । जिसको दिनांक 21.01.2020 को अपर जिला अधिकारी प्रशासन आजमगढ द्वारा 06 माह के लिए जिला बदर किया गया । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 43/2021 धारा 10 उ.प्र. गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,जिला बदर अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये गये अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 15.03.2021 को उ0नि0 श्री अभिषेक सिंह थाना देवगाँव मय हमराह का0 पंकज सिंह,का0 पवन सिंह के साथ देवगाव बाजार मे मौजूद थे कि मुखविर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो जिला बदर अपराधी है वह इस समय जिवली मोड़ पर खड़ा है । इस सूचना पर उ0नि0 अभिषेक सिंह द्वारा तत्काल हमराहियो को साथ लेकर जिवली मोड़ पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को समय करीब 07.50 बजे प्रातः पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम नवी सरवर S/0 शोहराब ग्राम बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ बताया । गिरफ्तार अभियुक्त को अपराध से बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरण- अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि मै चोरी से इस जनपद मे अपने मामा आफताब S/0 स्व0 मुस्तकीम ग्राम कस्बा देवगाव थाना देवगाव जनपद आजमगढ के घर जा रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
नवी सरवर S/0 शोहराब ग्राम बखरा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ उम्र करीव 26 वर्ष
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 43/2021 धारा 10 उ.प्र. गुण्डा नियंत्रण अधिनियम थाना देवगाँव आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. आनन्द कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक देवगाँव आजमगढ़ ।
2. उ.नि. अभिषेक सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ ।
3. का0 पंकज सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ ।
4. का0 पवन सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ ।