आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़: प्रार्थिनी के तहरीरी सूचना कि प्रार्थिनी के पति की मृत्यु लगभग 01 वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गयी हो गयी थी । प्रार्थिनी के पास उनसे दो सन्तान है । पति के मृत्यु के पश्चात प्रार्थिनी निसहाय हो गयी । प्रार्थिनी के पड़ोस के ही राजदेव पुत्र पवारु व रामा पुत्र अधार के यहाँ अहमद पुत्र अज्ञात साकिन खुन्दनपुर थाना मेंहनगर जिला-आजमगढ़ का आना –जाना था । उसके ही सहयोग व सह पर उक्त अहमद प्रार्थिनी को अपने जाल में फसाकर शारिरीक सम्बन्ध बना लिया व बार बार बनाता रहा जिसके फलस्वरुप प्रार्थिनी गर्भवती हो गयी । वर्तमान समय में गर्भ लगभग 06 माह का पेट में है । वह बार-बार गर्भ गिराने को कहता है नही गिराने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है । प्रार्थिनी को उक्त अहमद से जान का खतरा बना हुआ है । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/2021 धारा 376,506,120 बी भा0द0वि0 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट बनाम 1-अहमद पुत्र अज्ञात निवासी खुन्दन थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ 2-राजदेव पुत्र पवारू निवासी जमालपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 3- रामा पुत्र अधार निवासी जमालपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत दिनांक 14.03.2021 को प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया मय हमराह का0 अनूप रावत व म0का0 रेनू देवी के साथ वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 37/2021 धारा 376,506,120 बी भा0द0वि0 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में वाँछित अभियुक्तगण क्रमशः 1. रामा उर्फ रामाश्रय पुत्र रामआधार 2. राजदेव पुत्र पवारु निवासीगण ग्राम जमालपुर थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को उनके घर पर दबिश देकर समय 20.45 बजे गिरफ्तारी कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 37/2021 धारा 376,506,120बीभा0द0वि0 व 3(2)5 एससी/एसटीथाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.रामा उर्फ रामाश्रय पुत्र राम आधार
2.राजदेव पुत्र पवारु निवासीगण ग्राम जमालपुर थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
प्र0नि0 गम्भीरपुर श्रीमती ज्ञानू प्रिया मय हमराह का0 अनूप रावत व म0का0 रेनू देवी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।