Breaking News

तरवां: जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवाँ

आज़मगढ़: प्र0नि0 स्वतन्त्र कुमार सिंह मय हमराह के विनावर देखभाल क्षेत्र कस्बा खरिहानी में मामूर थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि जिला बदर अपराधी कौशल कुमार पुत्र लालधारी निवासी ग्राम रकैचा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ इस समय अपने घर पर ग्राम रकैचा में मौजूद है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके प्र0नि0 मय हमराह मय मुखबिर खास को साथ लेकर ग्राम रकैचा पहुंचे।
वहां गांव से बाहर ही सरकारी जीप(बोलेरो) खड़ा करके पैदल पैदल मुखबिर द्वारा बताये स्थान अभि. के घर की ओर चल दिये, जैसे ही अभि0 के घर के नजदीक पहुंचे तो दरवाजे के बाहर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जिसके तरफ मुखबिर इशारा करके वापस चला गया तभी वहां खड़ा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर तेजी से गांव की ओर भागने लगा कि तत्परता दिखाते हुये हमराही कर्मचारीगणों की मदद से उक्त व्यक्ति को दरवाजे से 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से भागने का कारण पछते हुये नाम पता की जानकारी की गयी तो उसने अपना नाम कौशल कुमार पुत्र लालधारी नि0 रकैचा थाना तरवां जिला आजमगढ़ उम्र करीब -20 वर्ष बताया तथा बताया कि साहब मैं जिला बदर अपराधी अतः डर के मारे भाग रहा था। चूंकि अभियुक्त कौशल कुमार उपरोक्त दि. 15.112020  न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) जनपद आजमगढ़ के वाद  सं.00754/2020 व वाद सं, D202015060000754 स्टेट बनाम कौशल कुमार अन्तर्गत धारा 3(1) ,अधिनियम,उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम ,1970 आदेश के क्रम में जिला बदर है ,जिसका तामिला दिनांक 27.11.2020 को अभियुक्त कौशल कुमार उपरोक्त को कराया है। अभियुक्त कौशल कुमार को द्वारा न्यायालय श्रीमान् अपर जिला मजिस्ट्रेट,आजमगढ़ के द्वारा पारित आदेश की अवहेलना अन्तर्गत धारा 10, उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 का अपराध किया गया है ,जुर्म से अभि0 को अवगत कराते हुये अन्तर्गत धारा-10,उ0प्र0 गण्डा नियन्त्रण अधि0 के तहत समय करीब 12.30 बजे हिरासत लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.स. 32/2021 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा निवारण अधिनियम थाना तरवां जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

1. कौशल कुमार पुत्र लालधारी निवासी ग्राम रकैचा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ थाना तरवां जनपद आजमगढ़ ।

अपराधिक इतिहास

कौशल कुमार पुत्र लालधारी निवासी ग्राम रकैचा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ थाना तरवां जनपद आजमगढ़
1. मु.अ.स. 226/2018 धारा 429 भा0द0वि0 व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना देवागाव
2. क्रमांक 36/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा निवारण अधिनियम थाना तरवां आजमगढ़
3. मु.अ.स. 32/2021 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा निवारण अधिनियम थाना तरवां जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक तरवाँ स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह

और नया पुराने