Breaking News

मेहनाजपुर: एक नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में आज उ.नि. अतीक अहमद मय हमराह के प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र ,तलाश वाछित अभियुक्त के सिधौना में मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की इटैली कूबा पी.जी कालेज के पास एक व्यक्ति पैदल आ रहा है जिसके पास नाजायज चाकू है। इस सूचना पर विश्वास करके उ.नि. मय हमराही की प्रस्थान कर इटैली से ग्राम शाहपुर की तरफ जाने वाली नहर पुलिया के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति पुलिया के पास खड़ा है जो पुलिस टीम को देखकर जल्दी-जल्दी शाहपुर की तरफ जाने लगा कि पुलिस टीम को शक होने पर रूकने के लिए कहा गया तो वह भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर हिकमते अमली से 40-50 कदम भागते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया| पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पुछा गया तो अपना नाम रविन्द्रराम पुत्र महेन्द्र राम उम्र लगभग 26 वर्ष ग्राम इटैली थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया, जामा तलाशी से अभियक्त के पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। नाजायज चाकू को रखने का अधिकार पत्र माँगा गया तो दिखाने से कासीर रहा। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 23/21 धारा 4/25 आर्म्स ACT पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त: 

रविन्द्रराम पुत्र महेन्द्र राम उम्र लगभग 26 वर्ष ग्राम इटैली थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

विवरण बरामदगी

एक अदद लोहे कि चाकू 

पंजीकृत अभियोग

मु.अ.सं. 23/21 धारा 4/25 आर्म्स ACT थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. SI अतीक अहमद 
2. का.विकास सरोज 
3. का.अतुल शुक्ला थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

और नया पुराने