Breaking News

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण हुआ संपन्न अब खुलेंगे ग्राम सभाओं के विकास के रास्ते।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: अजमतगढ़ ब्लॉक के 101 गांव सभाओं के प्रधानों का निर्वाचन प्रक्रिया 2 मई को सम्पन्न हुआ था ।लेकिन इस दौरान करोना संक्रमण की बढती  संख्या को देखते हुए सरकार ने  जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को रोक दिया था। जब प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार कम हुई तब चुनाव आयोग ने  सूचना जारी कर जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाने की घोषणा कर दी।जिसमें आज अजमतगढ़ ब्लॉक के 69 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने पर शपथ ग्रहण के लिए चिन्हित किया गया ।
आज मंगलवार को कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार नवनिर्वाचित 31 ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई ।
शपथ ग्रहण करती अल्लीपुर की ग्राम प्रधान रोशन जहाँ पत्नी महफ़ूज़र्राहमान ।
शेष 38 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को कल शपथ दिलाई जायगी।
प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसारबीडीओ अजमतगढ़ इरशाद अहमद व एडीओ पंचायत की देखरेख में 31 ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान वह सदस्य गणों को ग्राम विकास अधिकारी की देखरेख में शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ ग्राम पंचायतों के विकास की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर चयनित ग्राम सभा के गणमान्य व्यक्ति तथा वहां के ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।



और नया पुराने