आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
भाजपा नेता मनीष मिश्रा ऊर्फ पिंटू और जयनाथ सिंह की पहल से पलिया गांव में चल रहा धरना समाप्त हुआ।
आज़मगढ़: भाजपा नेता मनीष मिश्रा प्रमुख विकास खंड अधिकारी हरैया इरसाद अहमद, एहसान खान व ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता के बाद सहमति हुआ की पीड़ित परिवार की भरपाई उसकी पूरा मुआवजा शासन द्वारा की जाएगी।
रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं का धरना आठवें दिन की अनवरत जारी है। 2 जुलाई से ही धरने पर बैठकर महिलाएं मुन्ना पासवान, स्वतंत्र कुमार, बृजभान के घरों में तोड़फोड़, मारपीट, लूटपाट किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने पर अड़ी हुई थी।
29 जून को देर शाम लड़की के विवाद मे मंगरी बाजार में पुलिस और मुन्ना पासवान में कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को मारपीट कर घायल कर दिया। दो सिपाहियों की हुई पिटाई से आक्रोशित पुलिस ने गांव में जेसीबी लगाकर मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया ।
आज शनिवार को पलिया गांव में भाजपा नेता प्रमुख अजमतगढ़ मनीष मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ जयनाथ सिंह गांव पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया इसके बाद प्रधान मुन्ना उसके रिश्तेदार आदि लोग मिल बैठकर बातें कर लिया। शासन प्रशासन द्वारा उनके नुकसान की भरपाई करने की बात की गई जिस पर लोग राजी हुए।

