Breaking News

तरवां: सेंध लगाकर चोरी करते तीन गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तरवां

आज़मगढ़: दिनांक 09.07.2021 को थाना स्थानीय के कस्बा कंचनपुर में वादी मुकदमा श्री सूर्यभान मौर्य पुत्र शिवलाल मौर्या निवासी ग्राम जमुवां पो0 हडौरा थाना तरवा जनपद आजमगढ़ के कपड़े की दुकान में पीछे से दीवाल में सेंध लगाकर चोरी करते समय अभियुक्तगण 1. नोखे पुत्र गंगा राम 2. कैलाश पुत्र तेजराम 3. विजेन्द्र पुत्र गंगाराम निवासीगण मिल्किया थाना निगोही जिला शाहजहांपुर को जनता के द्वारा पकड़ा गया, जिसके सम्बन्ध में में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 101/21 धारा 380/511/323/336 IPC पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 ओमप्रकाश नरायण सिंह द्वारा प्रचलित है । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 101/21 धारा 380/511/323/336 IPC थाना तरवां जनपद आजमगढ़  

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. नोखे पुत्र गंगा राम
2. कैलाश पुत्र तेजराम
3. विजेन्द्र पुत्र गंगाराम निवासीगण  मिल्किया थाना निगोही जिला शाहजहांपुर

और नया पुराने