Breaking News

अगस्त क्रांति यात्रा के तर्ज़ पर विधानसभा सगड़ी में कांग्रेसियों ने गांधीवादी तरीके से निकाली पदयात्रा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में आज बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार व किसान के काले कानून को लेकर जीयनपुर हाइडिल से कांग्रेसियों ने मंगलवार को पदयात्रा निकाल प्रदर्शन किया। जीयनपुर हाइडिल से कांग्रेसियों ने पैदल मार्च करते हुए जीयनपुर बैल बाजार पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा विरोधी नारे लगाए कार्यकर्ताओं ने भाजपा गद्दी छोड़ो को लेकर जमकर नारेबाजी की।
मौके पर मौजूद प्रभारी प्रदेश सचिव शमशाद अहमद ने कहा कि जो सरकार आम जनता को महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा न दे सके उसे गद्दी पर बैठने कोई हक नहीं है। इसलिए हम नारा देते हैं कि भाजपा तुम गद्दी छोड़ो। 
अजीत राय ने कहा कि कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजो के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था।  आज इसी क्रम में कांग्रेसी देश में चल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने के लिए गद्दी छोड़ो अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है । जिससे लोगों की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है और किसानों के खिलाफ काले कानून ले आई है। महीनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन यह सरकार अपना काला कानून वापस लेने के पक्ष में नहीं है। 
कांग्रेस पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राना खातून ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए जोशीला नारा लगाते हुए कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बेलगाम बढ़ते अपराध पर ये सरकार पूरी तरह से फेल है। किसानों और गरीब आमजन के लिए इस सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इसलिए जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदल सिंह ने कहा कि आज अगस्त क्रांति के मौके पर गांधी जी ने नारा दिया था कि अंग्रेजो गद्दी छोड़ो, वैसे ही हमारे शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा सरकार निकम्मी सरकार गद्दी छोड़ो का नारा बुलंद किया है। हम सभी कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तर्ज पर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है और इस सरकार को हटाकर ही दम लेंगे।
विधानसभा में प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सदस्य मुकेश राय ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस को लाएंगे, फिर अच्छे दिन आएंगे का हम सबने संकल्प लिया है। और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हटाकर कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में लाएंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जायसवार ने कहा कि आज हम लोगों ने पदयात्रा के माध्यम से सरकार को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि बढ़ रही महंगाई भ्रष्टाचार और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हम लोग खड़े हैं । किसी भी हाल में किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में हम लोग कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
इस अवसर पर प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजू मिश्रा, दिग्विजय राय, विशाल दुबे, प्रिंस राय, नवनीत राय, शाहआलम, अरविंद मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, अनुराग विश्वकर्मा, अशोक कुमार,पियूष राय, आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

और नया पुराने