Breaking News

क्षतिग्रस्त मार्ग के चलते जलजमाव, जिम्मेदार बेपरवाह।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कई बार उच्चाधिकारियों तक हो चुकी है इसकी शिकायत।

बरसात में बढ़ जाती है और भी दिक्कत, आए दिन इस मार्ग पर गिरकर चोटिल होते हैं लोग।

जलजमाव से संक्रमण रोगों के फैलने का खतरा।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ विकासखंड स्थित पकवा इनार चुनाहवा के आदर्श नगर कॉलोनी में मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जलजमाव का संकट बना हुआ है। जिससे संक्रमण रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। आपको बता दें यह रोड पिछले 10 वर्षों से खराब है जिसकी शिकायत स्थानीय नागरिकों ने कई बार ग्राम प्रधान से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से की लेकिन कोई समाधान निकल नही पाया। 
इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से चार पहिया वाहन के आने में बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ता है बरसात में जल जमाव के चलते लोगों का आवागमन तक अवरुद्ध हो जाता है स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि हम लोग कई बार इसकी शिकायत जिम्मेदारों से कर चुके हैं,
  लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। हालत यह है किस सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी है सड़क के अगल-बगल नालियों की तरह गड्ढे हो गए हैं जिस में पानी भरा पड़ा है और कचरे का अंबार है जिस में संक्रमण रोगों के फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान से लेकर डीएम तक इस मामले को लेकर शिकायत भी की गई।
लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। यहां तक की गड्ढे हो जाने की वजह से रोड के अगल-बगल पानी भी भर चुका है, सफाई कर्मी का तो आज तक पता ही नहीं चला कि वह कभी इन रास्तों पर आया हो और रास्तों की साफ सफाई किया हो। हालत बद से बदतर हो गई है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति तो यह है कि अधिकारियों के मामला संज्ञान में होने के बावजूद भी वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।
जिसकी कोई सुध नहीं ले रहा है और आसपास के लोग जिनको इन रास्तों से होकर गुजरना होता है वह परेशान रह रहे हैं। आजा स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए मांग किया है कि क्षतिग्रस्त मार्ग को तत्काल सही कराया जाए ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके ग्रामीणों का कहना था कि- हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चक्का जाम और धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, क्योंकि हमारी समस्या वर्षों की है जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।प्रदर्शन करने वालो में प्रमुख रूप से सूबेदार कन्नौजिया, डॉ आरके शर्मा, बालदिन यादव, इंदल गुप्ता, राजेश गुप्ता, दुर्गा श्रीवास्तव, मुन्ना पासवान, मोहन पासवान, बच्चू मोदनलाल, छन्नू सिंह, जोगिंद्र यादव आदि लोग रहे।

और नया पुराने