आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के युवा समाजवादी नेता अनिल कुमार चौबे चंदन बाबा ने इटैली स्थित अपने आवास पर भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
भारत रक्षा दल सगड़ी अध्यक्ष डंपी तिवारी एवं महासचिव प्रदीप तिवारी तथा अन्य पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया।
इस दौरान अनिल कुमार चौबे ने कहा कि आजमगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष हरकेश विक्रम श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत रक्षा दल पूरे मजबूती के साथ कार्य कर रही है। जिस प्रकार सगड़ी में डंपी तिवारी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिल रही है इनके कार्यों को देख कर हमें भी ऊर्जा मिलती है।
इस दौरान भारत रक्षा दल के साथी कार्यकर्ता प्रह्लाद प्रसाद , परमानंद तिवारी, दुर्ग विजय सिंह पटेल, प्रकाश पासवान, डॉ सुरेंद्र, अमित शर्माआदि लोग मौजूद रहे।