आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
एके शर्मा ने की अतरौलिया के पांच मंडल योजना की बैठक
जिले की सीमा पर रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व एके शर्मा का किया गया जोरदार स्वागत
आजमगढ़। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा अतरौलिया के पांचों मंडलों की योजना बैठक पटेल इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुई । मुख्य अतिथि एके शर्मा ने कहा कि आजमगढ़ ,बलिया ,मऊ में अब तक विकास नहीं हुआ। इन जिलों विकास की क्षति को पूर्ण करने के लिए ही भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अतरौलिया से सिर्फ भाजपा की जीत स्वीकार करनी होगी ।
उन्होंने कहा कि हमें भी कुछ जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि मेरी कोई राजनैतिक पृष्ठभूमि नहीं रही। मेरे पिताजी भी एक कृषक परिवार से थे ।मुझे नौकरी छुड़वा कर एक नई जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा हमारी और आपकी पार्टी है। इसमें कोई भाई भतीजावाद और समाजवाद ,परिवारवाद नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कई दशक तक एकछत्र राज किया और आज हालात यह है कि वहीं टूटी सड़कें वैसी की वैसी ही पड़ी है । सपा- बसपा की सरकार में एक भी दलित ,मुसहर की दशा में कोई सुधार होते नही देखा।आखिर 25 से 30 वर्षो में देश के अंदर हुवा क्या। दलित समाज के लोगों को केवल हाथों में झंडा पकड़ाया गया, उन्हें सिर्फ जश्नों में प्रयोग किया गया ।भाजपा ही एक ऐसी सरकार है जो बिना जाति देखें राशन, बिजली ,गैस, आवास आदि देने का कार्य कर रही है ।मात्र यही एक सरकार है जो आप सब के लिए बिना भेदभाव के कार्य करती है। आजमगढ़ ,बलिया ,मऊ की दशा सुधारनी हो तो मात्र भारतीय जनता पार्टी है ।विकास की क्षति को पूर्ण करने के लिए भाजपा सरकार बनी है ,जिसमें सभी क्षेत्रों का विकास शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाले छह-सात महीने बहुत ही मेहनत के दिन होंगे ,जो गलतियां हुई है ,उसकी पुनरावृति नहीं हो । उन्होंने यह भी कहा कि हमें अतरौलिया से सिर्फ भाजपा की जीत स्वीकार करनी होगी ।आने वाले 2022 चुनाव में भाजपा पिछली बार से अधिक सीटों से विजई होगी और बहुमत की सरकार बनाएगी।
इससे पूर्व जिले की सीमा लोहरा टोल प्लाजा पर एके शर्मा का रमाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया गया ।बैठक में रमाकांत मिश्रा, सुनील पांडेय, चंद्रजीत तिवारी, जितेंद्र सिंह गुड्डू,अभिषेक सिंह सोनू,कन्हैया निषाद,विनोद राजभर,हरीश तिवारी,रमेश सिंह रामू, रेखा गिरी,संतराम निषाद,सुभाष निषाद,सक्कू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष लालगंज ऋषि कांत राय रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील पांडे तथा संचालन हरीश तिवारी ने किया।