आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत एक विशेष अभियान का प्रारम्भ आज दिनांक 21.08.2021 को नहेरू हाल आजमगढ़ में प्रारम्भ किया गया। जिसके अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में इस अभियान का संचालन जिला स्तर पर मंडलायुक्त आजमगढ़ विजय विश्वास पंत, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार , जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व राज्य महिला आयोग सदस्य (मुख्य अतिथि) संगीता तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मिशन शक्ति फेस-3 के औचित्य व इस फेज में किए जाने वाले कार्य को बताते हुए अन्य विभागों के साथ मिशन शक्ति फेज-1 व फेज-2 में कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रणी योगदान देने वाली 10 महिला पुलिस कर्मी जिनके नाम क्रमश: 1. महिला उ0नि0 मधुपनिका पीएनओ न0-942631104, 2. महिला मुख्य आरक्षी नीलम पीएनओ न0-082760348, 3. महिला आरक्षी अनिता देवी पीएनओ न0-192050845, 4. महिला आरक्षी पूजा सिंह पीएनओ न0-162094158, 5. महिला आरक्षी वन्दना कन्नौजिया पीएनओ न0-182050233, 6. महिला आरक्षी अंजना कुशवाहा पीएनओ न0-182050259, 7. महिला आरक्षी अंशिका यादव पीएनओ न0- 18205155, 8. महिला आरक्षी पूजा यादव पीएनओ न0-192052186, 9. महिला आरक्षी प्रतीक्षा सिंह पीएनओ न0- 192052694, 10. महिला आरक्षी ज्योति कुमारी पीएनओ न0-182051571 को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना क्षेत्र में संबंधित महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा अपने अपने महिला बीट में जाकर वहां के ग्राम पंचायतों में निर्मित मिशन शक्ति कक्ष में ग्राम की महिलाओं को बुलाकर उन्हें मिशन शक्ति फेज-3 के प्रारम्भ होने व इस मिशन शक्ति फेज-3 के औचित्य, फायदे व इससे मिलने वाली ग्रामीण महिलाओं की सुविधाओं व उनकी तत्काल सुनवाई संबंधित महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा किये जाने व निस्तारण किये जाने के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
इसी क्रम में "मिशन शक्ति फेज-3 अभियान" के दौरान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन की दिशा में पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ सुधीर कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थानाध्यक्ष महिला थाना मय कोतवाली व महिला थाने की महिला आरक्षियों के साथ "जनजागरूकता पैदल रैली" थाना कोतवाली से अग्रसेन चौराहा, सिविल लाइन, कलक्ट्रेट होते हुए कुंवर सिंह उद्यान पार्क पर समापन हुआ।