Breaking News

मेहनाजपुर: पोक्सो एक्ट में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 22.09.2021 को प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय मय राह का0 विकास यादव का0 अरुण यादव थाना मेहनाजपुर सम्बन्धित मु.अ.सं. 86/2021 धारा 354क/504/506/509 आईपीसी व 7 /8 पोक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ की विवेचना की गई तो तमामी विवेचना बयान वादिनी, गवाहन, निरीक्षण घटना स्थल व अन्य संकलित साक्ष्यो से उक्त अभियोग में आरोपी अपचारी द्वारा किया गया कृत्य 67 आईटी एक्ट का न होना पाकर धारा 67 ख आईटी एक्ट का होना पाया गया है लिहाजा 67 आईटी एक्ट का विलोपन कर धारा 67ख आईटी एक्ट की बढोत्तरी की गई, बाद अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त के घर दबिश दिया गया तो अभियुक्त जितेन्द्र सोनकर पुत्र बेचू सोनकर निवासी इटौली थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ घर के बाहर बैठा मिला जिससे नाम पता दस्दीक करते हुए जुर्म की धारा व गिरफ्तारी का कारण बताकर समय करीब 10.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग –

1. मु.अ.सं. 86/2021 धारा 354क/504/506/509 आईपीसी व 7 /8 पोक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त :

1. जितेन्द्र सोनकर पुत्र बेचू सोनकर निवासी इटौली थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

विवरण बरामदगी

1- एक अदद मोबाईल

गिरफ्तार करने वाली टीम:

1. SHO अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 विकास यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3. का. अरुण यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने