आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: अवैध शराब रोकथाम व वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी व SHO गजानन्द चौबे के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21-09-2021 को उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह राह HC रमेश कुमार व HC सन्तोष कुमार के देखभाल क्षेत्र, पेन्डिंग विवेचना तलाश वाछिंत व अभियान अवैध शराब निष्कर्षण में सहदेवगंज बन्धे पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की औघड़गंज बंधा के तिराहे के पास एक व्यक्ति जरिकेन में अवैध अपमिश्रित शराब लेकर खड़ा है इस सूचना पर विश्वाश कर पुलिस टीम मुखबिर खास के साथ सहदेवगंज बंधे से प्रस्थान कर औघड़गंज तिराहे के लिए चल दी । औघड़गंज बन्धे से कुछ दूरी तिराहे के पास व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में जरिकैन लिए खड़ा था । पुलिस टीम द्वारा एकबारगी दबिश देकर घेरकर उपरोक्त व्यक्ति को औघड़गंज तिराहे पर ही पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो अपना नाम अम्बिका यादव पुत्र स्व0 राधेश्याम यादव R/O नौबरार देवारा जदीद कित्ता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 50 वर्ष बताया । तलाशी में उसके पास से एक जरीकेन 10 लीटर की बरामद हुई जिसके बारे में पूछने पर बताया कि साहब इसमें 10 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब है जिसकी तीव्रता बढाने के लिये इसमें मैने यूरिया व फिटकरी मिला दी है । पकड़े गये व्यक्ति के पास से एक पन्नी में 200 ग्राम यूरिया व एक पन्नी में 200 ग्राम फिटकिरी बरामद हुआ । जिसके बारे में पूछने पर बताया कि यह यूरिया व फिटकरी मै तीव्रता बढाने के लिए शराब में मिला देता हूँ । यह शराब बेचने के लिये ले जा रहा था । शराब बेचने से प्राप्त रुपये से मेरा खर्च चलता है । पकड़े गये व्यक्ति से अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा । अभियुक्त अम्बिका यादव पुत्र स्व0 राधेश्याम यादव उपरोक्त को काऱण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम का अपराध बताकर समय करीब 21.10 बजे बाजाफ्ता बाकायदा हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
अभियुक्त अम्बिका यादव पुत्र स्व0 राधेश्याम यादव R/O नौबरार देवारा जदीद कित्ता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
01 जरिकेन मे 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व 200 ग्रा0 यूरिया व 200 ग्रा0 फिटकरी
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 0264/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व मेंउ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय राह HC रमेश कुमार व HC सन्तोष कुमार
