Breaking News

मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, वीडिओ वायरल करने की दे रहा था धमकी, चढ़ा पुलिस के हत्थे।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना फूलपुर

आज़मगढ़: दिनांक 08.09.2021 को वादिनी/पीडिता थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ अपने पिता के साथ थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया अभियुक्त राकेश पुत्र महेश सा0 हैबतपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने घर ले जाकर मिठाई मे नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देना मुर्च्छा आ जाने पर दुष्कर्म करना अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर होश मे आने पर वायरल करने की धमकी देना तथा पुनः दुष्कर्म करना व पीड़िता द्वारा अभियुक्त की माँ को इस सम्बन्ध मे बताने पर शादी का वादा करना । पीड़िता के द्वारा शादी की बात को लेकर अभियुक्त के घर जाने पर अभियुक्त तथा अभियुक्त के माँ बाप द्वारा पीड़िता के पिता को गाली गुप्ता देना व जान माल की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल किया कि दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0  155/2021 धारा 376/504/506 भादवि बनाम 1. राकेश पुत्र महेन्द्र 2. लालती देवी पत्नी महेन्द्र 3. महेन्द्र पुत्र स्व0 सुभग्गा राम निवासी हैबतपुर थाना फूलपुर ,जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया था। दौरान विवेचना विवेचक द्वारा मुकदमे मे अभियुक्त के साथ उसकी माँ का भी घटना मे सहयोग देने की बात को प्रकाश मे लाते हुए तथा अभियुक्त द्वारा नशीला पदार्थ का घटना मे उपयोग करने पर धारा 120बी/328 भादवि की बढोत्तरी की गयी। 

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनाकं 22.09.2021 को अपराध निरीक्षक मय राह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 155/2021 धारा 376/504/506 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ  में नामजद अभि0  राकेश पुत्र महेन्द्र व अभियुक्ता लालती देवी पत्नी महेन्द्र निवासीगण ग्राम हैबतपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 09.10 बजे अभियुक्तगणो के पेश दरवाजा से हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। 

सम्बन्धित  मुकदमा –

मु0अ0सं0 155/2021 धारा 376/504/506 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ  

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-

1.राकेश पुत्र महेन्द्र उम्र करीब 22 व र्ष  
2. लालती देवी पत्नी महेन्द्र उम्र करीब 52 वर्ष निवासीगणहैबतपुर , थाना फूलपुर ,जनपद आजमगढ

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. निरीक्षक अपराध अवधेश कुमार अवस्थी थाना फूलपुर ,जनपद आजमगढ
2. का0 सूरज पटेल थाना फूलपुर ,जनपद आजमगढ
3. का0 आलोक सिंह थाना फूलपुर ,जनपद आजमगढ
4. म0का0 शिवानी तिवारी थाना फूलपुर ,जनपद आजमगढ

और नया पुराने