आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मेहनाजपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 21.09.21 को प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय मय राह उ0नि0 सुधीर पाण्डेय , का0 गुलाब यादव , का0 विकास यादव , का0 अरुण कुमार यादव के देखभाल क्षेत्र विवेचना पेण्डिंग अभियोग, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन आदि मे मामूर रह कर जियापुर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे कि पुलिया के दुसरी तरफ जनपद गाजीपुर की ओर से आ रहे दो अलग अलग मोटरसाइकिल सवार आगे पीछे आते दिखे जो पुलिस टीम को देखकर ठिठके व पीछे मुड़ कर भागना चाहे की दौड़कर एक मोटरसाइकिल सवार को मय मोटर साइकिल पकड़ लिया गया जब की इसके पीछे आ रहा मोटर साइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल के साथ मुड़ कर भागने मे सफल रहा। पकड़े गये मोटर साइकिल सवार से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो उसने अपना नाम पता सत्यप्रकाश यादव उर्फ एस0 पी0 यादव पुत्र स्व0 राम बचन यादव R/O तिवारीपुर मेहनाजपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया भागने के सम्बन्ध में बता रहा है कि साहब यह मेरे पास जो मोटरसाइकिल है चोरी की है पकड़े जाने के डर से पीछे मुड़ कर भाग रहा था कि आप लोगो ने पकड़ लिया अग्रेतर बता रहा है कि मेरे पीछे वाला मोटरसाइकिल सवार जो मुड़ कर भागने मे सफल रहा उसका नाम पता राम बदन राम पुत्र संतु राम निवासी ग्राम कूबाखास थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ है तथा बता रहा है कि साहब तीन लोगो का ग्रुप है जिसमे मेन व्यक्ति धीरज पाल उर्फ धीरू पाल उर्फ नेता पुत्र लोदई पाल निवासी ग्राम कूबाखास थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ है । दुसरा व्यक्ति राम बदन राम जो अभी अभी भागने मे सफल रहा व तीसरा मै स्वयं हूँ। अभियुक्त सत्यप्रकाश यादव उर्फ एस0 पी0 यादव पुत्र स्व0 राम बचन यादव R/O तिवारीपुर मेहनाजपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ को दिनांक 21.09.21 समय करीब 15.05 बजे पुलिस हिरासत में ले कर उसके निशानदेही से 03 और मोटरसाइकिलों को बरामद कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. सत्यप्रकाश यादव उर्फ एस0 पी0 यादव पुत्र स्व0 राम बचन यादव R/O तिवारीपुर मेहनाजपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
विवरण बरामदगी :-
चोरी की चार अदद कुटरचित नम्बर प्लेट ( रजि0 नम्बर ) वाली मोटरसाइकिल क्रमशः
(1)- मोटर साइकिल हीरो स्पलेंडर प्रो चेचीस नं0 MBLHA10BFFHE19574
(2)- हीरो ग्लैमर नं. उत्तर प्रदेश 50 ए.क्यू 4978 चेचीस नं0 MBLJA06AKEGFO3455
(3) हीरो एच0 एफ0 डिलक्स नं. UP 61 AD 7957 चेचीस नं0 MBLHA11ATF9F37157
(4) सुपर स्पलेंडर बिना नं0 प्लेट चेचीस नं0 MBLJA05EM 9521408
पंजीकृत अभियोग :-
1. मु0अ0सं0 90/21 धारा 411/413/414/419/420/467/468/473 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. SI सुधीर पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3-का0 गुलाब यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 विकास यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
5. का0 अरूण कुमार यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
