आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: दिनांक 24.09.2021 को प्रार्थिनी बासमती देवी पत्नी हरिलाल सोनकर निवासी ग्राम मुण्डा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के 05 सुअरों के चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थिनी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 236/2021 धारा 379 भादवि बनाम सोनू सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर साकिन बलरामपुर थाना कोतवाला जनपद आजमगढ़ आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय राह का0 इन्द्रेश सिंह यादव थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र शान्ति ब्यवस्था में हरवंशपुर तिराहे पर मु0अ0सं0 236/21 धारा 379 भादवि का नामजद अभियुक्तगण सोनू सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर साकिन बलरामपुर थाना कोतवाला जनपद आजमगढ़ आदि के गिरफ्तारी व तलाश हेतु मौजूद थे कि जरिये मुखवीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 236/21 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर साकिन बलरामपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ नरौली तिराहे पर खड़ा है कहीं जाने की फिराक में है मुखबिर खास की बात पर विश्वास करके उ0नि0 मय राह फोर्स व मुखिबर के अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु बताये हुए स्थान पर पहुंचे तो नरौली तिराहा पर मुखबिर एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए हट बढ़ गया, मुखबिर द्वारा बताये हुए व्यक्ति की ओर जब पुलिस टीम पहुंची तो अचानक पुलिस को देखकर व हड़बड़ाते हुए तेज कदमों के भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सोनू उपरोक्त बता रहा है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1. मुअ0स0 236/2021 धारा 379 भादवि, थाना-सिधारी, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त–
सोनू सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर साकिन बलरामपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 27 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना-सिधारी, आजमगढ़
2. का0 इन्द्रेश सिंह यादव थाना-सिधारी, आजमगढ़
