Breaking News

पूर्वदशम छात्रवृत्ति डाटा को संस्थाओं द्वारा अग्रसारण की अंतिम तिथि दिनांक 21 अक्टूबर 2021 तक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 16 अक्टूबर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में संचालित समस्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित कियाहै कि छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाईन आवेदन करने के लांगिन पर लम्बित आवेदन पत्रों की अग्रसारण की स्थिति अत्यन्त ही धीमी है। उन्होंने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति डाटा को संस्थाओं द्वारा अग्रसारण की अंतिम तिथि दिनांक 21 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति डाटा को संस्थाओं द्वारा अग्रसारण की अंतिम तिथि दिनांक 28 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित है।
 उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं से अपेक्षा की है कि छात्रवृत्ति समय सारणी में निर्धारित तिथि से पूर्व समस्त अध्ययनरत छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पूर्ण कराया जाय तथा पात्र आवेदनों को विद्यालय लागिन से अग्रसारित करना सुनिश्चित करें, जिससे छात्रों को ससमय छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हो । यदि किसी पात्र छात्र का आवेदन शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित नहीं होता है तो सम्बन्धित संस्था स्वयं उत्तरदायी होगी । 
 

आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 21 अक्टूबर है। 

आजमगढ़ 16 अक्टूबर-- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोती लाल ने अवगत कराया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2021-22 हेतु निर्गत समय सारणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 21 अक्टूबर है। 
उन्होने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया है कि संस्था में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन कराये तथा छात्र/ छात्राओं द्वारा दिये गये आनलाइन आवेदन पत्रों का मिलान करते हुये अपने स्तर से भी समानान्तर सत्यापित/अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें। यदि योजनान्तर्गत कोई पात्र छात्र/छात्रा संस्था की लापरवाही से आवेदन करने से वंचित होगा अथवा संस्था द्वारा किसी पात्र छात्र-छात्राओ का आवेदन अग्रसारित करने से रह जाता है तो सम्बन्धित संस्था का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये सक्षम स्तर पर कार्यवाही हेतु संस्तुति प्रेषित की जायेगी।
 
और नया पुराने