Breaking News

चोरों ने लाखों रुपये पर किया हाथ साफ।

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अफसरगंज( बस्ती ) में मकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये पर हाथ साफ किया।

पुलिस  पीड़ित की तहरीर पर कर रही है जांच।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरीदा बानो पत्नी अब्दुस्सलाम ग्राम अफसरगंज( बस्ती ) थाना सरायमीर आजमगढ़ का पति रोजी-रोटी के लिए विदेश में है वह घर पर अकेले रहती है। दिनांक 5 अप्रैल 019 को सुबह दवा के लिए आजमगढ़ गई थी। वापसी में देर हो जाने पर अपने भाई मो. साबिर पुत्र अशरफुज्जमा कस्बा व थाना सरायमीर रूक गई।दिनांक दूसरे दिन जब वह घर गई तो देखा कि  खाली मकान देख अज्ञात चोरों ने घर के चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसकर तीन अदद कम्बल,  एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक अटैची, तीस हजार रुपये नकद व कुछ बच्चों का सामना उठा ले गए। इस सम्बंध में फरीदा का भाई साबिर ने स्थानीय थाना में तहरीर दी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है ।

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने