Breaking News

स्कूल चलो अभियान एवं मतदाता जागरुकता अभियान के तहत संयुक्त रैली निकाली।

सरायमीर। विकास खण्ड मिर्जापुर क्षेत्र के कोरौली खुर्द के पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कोरौली बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान एवं मतदाता जागरुकता अभियान के तहत संयुक्त रैली निकाली।

 रैली में बाजा व आधी रोटी खाएंगे-स्कूल पढ़ने जाएंगे, जागे देश की क्या पहचान- पढ़ा लिखा मजदूर किसान, पहले मतदान - बाद में पकवान जैसे साथ कोरौली खुर्द, महमूदपुर कोरौली गांव का भ्रमण कर लोगों को शिक्षा एवं मतदान के लिए जागरूक किया। रैली को कोरौली खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि डॉ. मोहम्मद अलीम ने हरी झंडी देखा कर रवाना किया।इस अवसर पर दोनों विद्यालयों छात्र-छात्राओं अवधेश कुमार, अरूवेश कुमार, आदिल जावेद , अवधेश यादव आदि अध्यापक उपस्थित थे।



मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने