आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 गोवंस पशुओं के साथ ट्रक को लाया थाना में ट्रक चालक व खलासी फरार पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।सूत्रों से मिली जानकारी के बीती रात एसआई विपिन यादव हमराही के साथ सरायमीर मार्टिनगंज पर नोनारी बाजार के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे मार्टिनगंज की ओर से आ रही ट्रक को रोकने का इशारा किया तो ट्रक का चालक ने गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया।पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 16 व 4 बैल मिला। बरामद सभी पशुओं व ट्रक को थाना सरायमीर लाकर अज्ञात व्यक्ति पर अपराध संख्या 88 /019 धारा 3/5a/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/7 धोखाधड़ी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी कर रही है।
मोहम्मद यासिर सरायमीर