Breaking News

बकरी चोरी .... अपहरण...... दीवान लाइन हाजिर ।

आज़मगढ़।

पुलिस अधीक्षक ने बकरी चोरी पर गंभीर दीवान लाइन हाजिर। 

क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर को जांच जीयनपुर पुलिस में हड़कंप।

दोनों पक्षों से 14 पर मुकदमा दर्ज। 

सगड़ी। 

सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में चांदपार ग्राम सभा में रात्रि 1:00 बजे लगभग 7 बकरी स्कॉर्पियो सवार चोरों द्वारा चोरी करने के उपरांत भागते समय पीछा कर रहे बाइक सवार को मारापीटा तहरीर के उपरांत भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ ।

जिसके बाद बीती रात दो बकरी चोरों को ग्रामीणों ने पकडकर मारापीटा सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर 10 लोगों के ऊपर धारा 147 , 504 , 506 , 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद बकरी चोरी पक्ष के द्वारा आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर लगाई गुहार पुलिस अधीक्षक के आदेश पर क्षेत्राधिकारी बुढनपुर राम जन्म को जांच सौपी व दीवान अमरनाथ पांडेय को लाइन हाजिर किया ।

जानकारी के अनुसार शहजाद पुत्र हसीब अहमद निवासी चांद पार के द्वारा सात बकरी चोरी होने पर पीछा करते समय चोरों के द्वारा मारा पीटा गया जिसकी तहरीर पर महताब उर्फ लड्डू पुत्र मुख्तार, टेनी पुत्र गुड्डू , मंसूरी, शेरू पुत्र दस्तगीर निवासी जीयनपुर कस्बा और स्कॉर्पियो चालक सामोद पुत्र अज्ञात निवासी सुखाना के ऊपर धारा 379 व 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।वहीं 1 दिन पूर्व साहिम खातून पत्नी मुख्तार के द्वारा कस्बा नौशहरा में अपने पुत्र महताब उर्फ लड्डू पुत्र मुख्तार और शेरू उर्फ साहिब पुत्र दस्तगीर को रात्रि 9:00 बजे अपहरण  कर मारने पीटने का आरोप। गुलाम मोहम्मद पुत्र हमीदुल्लाह , हसीब पुत्र मुस्लिम , डॉक्टर शाहनवाज पुत्र हसीम,  वाजिद और साजिद पुत्र  जियाउल , श्यामराज प्रजापति मिठाई वाले व मुनिराज प्रजापति , अंकित और शाहनवाज के दो लड़कों के नाम पता अज्ञात के ऊपर धारा 147 , 504 , 506 , 323 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। 

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह के द्वारा बकरी चोरी की गंभीरता को लेते हुए मुकदमा दर्ज न करने पर वह दूसरे पक्ष के आरोप पर मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद दिवान अमरनाथ पांडे को लाइन हाजिर कर क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी जिससे जीयनपुर पुलिस में हड़कंप मचा रहा। वह बकरी चोरी का भी मुकदमा आज दर्ज कर लिया गया ।

और नया पुराने