Breaking News

अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

अयोध्याधाम

रिपोर्टर:-सुरेश कुमार मिश्र

गांव के बाहर बाग में मिला शव,

दोनों पैर टूटे हुए, गले पर खरोच के निशान, हत्या की आशंका।

पुलिस के अनुसार पेड़ से गिरकर हुई मौत,

थाना हैदरगंज के सीहीपुर उसरा गांव का मामला।

थाना क्षेत्र हैदरगंज के अंतर्गत ग्रामसभा कुआडाड़ के मजरे सकलपिया निवासी कन्हई पुत्र जगेश्वर उम्र 48 वर्ष की पेड़ से गिरकर मौत होने की सूचना पर ग्राम सभा सराय मनोधर के अंतर्गत नैवा पर स्थित एक ट्यूबवेल के पास पहुंचे परिवार के लोगों ने मामला संदिग्ध देखकर पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक की पत्नी प्रभा देवी ने बगल सराय मनोधर गणेशपुर गांव निवासी सुरेमन पुत्र रामचंद्र के नलकूप में पंखा लगाते समय दबकर मौत होने की तहरीर थाने पर दे दिया,तो वही नलकूप पर काम कर रहे मिस्त्री व 7 वर्षीय बच्चे ने पेड़ से गिरकर मौत हुई मौजूद लोगों से कह रहे थे,मौत होने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के प्रतिनिधि मुकेश पाण्डेय ने प्रभारी निरीक्षक आलोकवर्मा से निष्पक्ष जांच करने की बात कहते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया ,मृतक के दो पुत्र दो पुत्रियां हैं ।

और नया पुराने