Breaking News

श्री सत् चण्डी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश शोभा यात्रा।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

07 अप्रैल से 13 अप्रैल तक जोगी वीर बाबा मंदिर पर होगा सत् चण्डी यज्ञ एव प्रवचन।

14 अप्रैल को भंडारे के साथ होगा समापन।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रशिद्ध जोगी वीर बाबा मंदिर सिकंदरपुर सुखमदत्तनगर कोठिया पर शनिवार को सात दिवसीय श्री सत् चंण्डी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के लिए 211 कुंवारी कन्याओं द्वारा गाजे-बाजे घंटा घड़ियाल के साथ 5 किमी लंबी कलश यात्रा निकाली गई जो छोटी सरजू नदी तिवारी पट्टी से जल भरकर वापस आने पर यज्ञाचार्य दयादीन पान्डेय द्वारा मंडप में कलश स्थापित कर सत् चंण्डी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्री  सत् चंण्डी यज्ञ का आयोजन 07 अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों ने सहयोग कर यज्ञ को सफल बनाने की कामना की है।

इसके पूर्व प्रातः 10:00 बजे 211 कुंवारी कन्याओं ने हवन पूजन मंत्रोच्चार के बाद कलश को लेकर छोटी सरजू नदी तिवारी पट्टी की तरफ बढ़ी जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत फूल मालाओं से किया एवं गाजा बाजा घंटा घड़ियाल जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजते हुए भक्तिमय हो उठा। महिलाएं पीछे चलते हुए मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा के साथ चल रही थी। वापस आने पर कलश को दयादीन पान्डेय द्वारा यज्ञ मंडप में कलश मंत्रोच्चार के बाद स्थापित कराकर यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान महंत एवं यज्ञ आयोजक गुड्डू साधु ने बताया कि यह लगातार पाचवा श्री सत् चंण्डी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 01 बजे से 4:00 बजे तक प्रवचन एवं रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रवचन कर्ता गौवत्स पडिंत कृष्णा चाकर जी महाराज प्रयागराज व बाल व्यास रामाश्रय रामामणी आजमगढ़, कथा व्यास अंलकार सिंह महाराजगंज आदि द्वारा किया जाएगा एवं 14 अप्रैल को भव्य भंडारे के आयोजन के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी।

इस दौरान क्षेत्र सन्तोष गुप्ता, विजय साहनी, संपूर्णानंद सिंह, संजय साहनी, जयराम प्रजापति, जगदीश, रणजीत, हरिंदर सिंह, सन्तोष यादव, विनोद सिंह,आदि ने समस्त लोगो से यज्ञ को सफल बनाने की अपील की है।

और नया पुराने