अयोध्याधाम
रिपोर्टर:-सूरेश कुमार मिश्र
अयोध्या राहुल गांधी की 12 अप्रैल 2019 से राहु की महादशा प्रारम्भ हो रही है ! चुनाव तक राहु-राहु-राहु के प्रत्यंतर में रहेंगे राहुल गांधी जी ! राहु में राहु की अंतर्दशा उनके लिये चुनाव में कुछ सीटों की बढ़ोत्तरी के अलावा अच्छी नहीं जायेंगी ! वे पुनः उल्टा पुल्टा बेसर पैर की बात बोलना शरू करेंगे !
और हंसी के पात्र बनेंगे ! कई मामले जिनमें वे फंस चुके हैं उस पर उनकी किरकिरी होगी*! राहु उन्हें अस्थिर करेगा ! राहु पर लग्न के वक्री बृहस्पति की दृष्टि है ! यह राहु की दशा चुनावों और चुनावों के बाद उन्हें और परेशान करेगा ! कुछ मामलों में सीधे तौर पर वे फंस सकते हैं ! सबसे दुखद यह है कि अभी गोचर में राहु,केतु शनि और बृहस्पति उनके चौथे और दशम भाव में गोचर कर रहा है लंबे समय के लिये! बृहस्पति 22 को इस धुरी से हट जाएगा परंतु कुछ दिन बाद उस धुरी पर मंगल आ जायेगा ! अर्थात राहु की दशा और गोचर में राहु केतु शनि और मंगल की दशम भाव की धुरी पर ! यह गोचर और दशा उन्हें प्रधानमंत्री तो नहीं बनने देगी।