आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
किसानों के देश मे किसान अपनी मांगों के लिए लाठी खाने को मजबूर--हरिप्रसाद दुबे
जीयनपुर के नवोदय नगर में सपा ने की बैठक।
भाजपा की कुरितोयो और सपा के विकास कार्यो की जनजन तक पहुंचाए।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित नवोदय नगर में रविवार को सपा पार्टी कार्यालय पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सपा की नीतियों को और विकास कार्यो और भाजपा द्वारा पिछडो, दलितों, शोषित समाज पर किये गए अत्याचारों और जनपद सहित देश मे हो रहे भ्रष्टाचार महंगाई आदि को जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गांव गांव तक जनजन को बताने और 2022 में सपा सरकार बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरिप्रसाद दुबे जिला महासचिव ने कहा कि पूर्व में जिस तरह से प्रदेश का और जनपद के विकास सपा सरकार ने किया। पर जनपद में बीजेपी की सरकार ने भी वादे किए अबतक उन वादों को आत्मसात तक नही कर सकी ऊपर से देश का किसान जो पूरे समाज का पेट भरता है वह भाजपा की गलत नीतियों के चलते सड़को पर लाठी खा रहा है और 9 महीने से किसान बिल वापस करने की मांग करते हुए सड़को पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। पर इस घमंडी सरकार के कानो पर जू नही रेंग रहा। ऊपर से डीजल पेट्रोल के दाम जहाँ आसमान छू रहे है महंगाई पर सरकार मौन साधे हुए है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उधम सिंह राठौर ने कहा कि- आज भाजपा सरकार में प्रदेश में पुलिसिया गुंडा गर्दी बढ़ गयी है जेल में हत्याए हो रही है ब्यापारियों को पुलिस पीट पीट कर हत्या कर दे रही है। भ्र्ष्टाचार चरम है बेरोजगार सड़को पर घूम रहा है। दलितों पिछडो शोषित समाज पर अत्याचार हो रहे है । बिना नियम कानून केलोगों के घर पर बुलडोजर चलाये जा रहे है। योगी राज में अधिकारी बेलगाम हो गए है पर सरकार चल रही है ऐसी सरकार को पुनः बने रहने का हक नही है। उन्होंने क्षत्रिय समाज को एक जुट होकर 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनने की अपनी की अपील की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी नेता अनिल कुमार चौबे उर्फ चंदन बाबा ने कहा कि- भाजपा ऐसी सरकार है जो जनता ,किसानों की बात नही करती और झूठ बोलकर गुमराह कर रही है ऐसी कुचक्रो को घर घर जाकर जनता को बताना होगा। हम लोग समाजवादी की नीतियों को लोगों से अवगत कराएंगे और सपा मुखिया अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिवसागर यादव और संचालन डम्पी तिवारी ने किया। इस दौरान सपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिवसागर यादव और संचालन डम्पी तिवारी ने किया। इस दौरान सपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।