Breaking News

किशोरी को बहला-फूसलाकर कर अगवा करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रानी की सराय

आज़मगढ़: दिनांक 09.10.2021 को वादी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि मेरी पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को रवि कुमार पुत्र रामनयन ग्राम नीबी थाना रानी की सराय, आजमगढ़ बहला फुसलाकर भगा ले गया है, वादी के तहरीर के आधार थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।   
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक- 12.10.2021 को व0उ0नि0/थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह मय राह द्वारा देखभाल क्षेत्र करते हुए वांछित वारन्टी / अभियुक्त कि तलाश/गिरफ्तारी हेतु कस्बा रानी की सराय में मौजूद थे कि जरिए मुखबिर खास सुचना मिली कि मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त बेलइसा चौराहे पर मौजूद है । इस सुचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर खास के बेलईसा चौराहे पर पहुची तो रोड की बाये पटरी पर खड़े एक लड़का व एक लड़की को दिखाकर स्वयं हट बढ़ गया । लड़का पुलिस को देखकर भागना चाहा किन्तु पुलिस टीम द्वारा लड़के को पकड़ लिया गया। लड़के को पकड़कर नाम पता पुछा गया तो लडके ने अपना नाम रवि कुमार पुत्र रामनयन निवासी ग्राम नीबी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष बताया तथा पीड़िता को बरामद किया। अभियुक्त रवि को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 10.50 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा पीडिता को महिला का0 की निगरानी मे दिया गया । 

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 123/2021 धारा 363/366 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

बरामदगी –

 वादी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष

गिरफ्तार अभियुक्त

1. रवि कुमार पुत्र रामनयन ग्राम नीबी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. व0उ0नि0/थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 प्रदीप पाण्डेय, थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
3. का0 शिवम सिंह थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
4. का0 शशिभूषण थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
5. म0का0 अनिता मिश्रा  थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

और नया पुराने