Breaking News

मिशन शक्ति तृतीय चरण योजना के तहत पुलिस द्वारा मिशन शक्ति का प्रचार प्रसार किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

उक्त मिशन के तहत दिनांक 12.10.2021 को पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान।

आज़मगढ़: थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के प्रतिभा निकेतन इटर कालेज बदरका में मिशन शक्ति कक्ष में पोस्टर बैनर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। थाना तरवाँ पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर भागीरथपुर में पोस्टर बैनर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। जहानागंज थाना पुलिस जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतबाद में मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत गोसाईपुर में पोस्टर बैनर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। महिला थाना पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाफिजपुर, रोडवेज तिराहा, कचहररीव मातबरगंज में जाकर बैनर पोस्टर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। थाना बिलरीयागंज पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम छिछोरी में बैनर पोस्टर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में जानकारी देकर लोगों जागरूक किया गया। थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के कस्बा अतरौलिया में मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया।
थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलीलाबाद में मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना सरायमीर पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इसरौली में मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों द्वारा कुल 4673 लोगों को जागरूक किया गया।

और नया पुराने