आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
महराजगंज: दिनांक 04.02.22 को थाना महराजगंज क्षेत्र अन्तर्गत हुई लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 लूटेरे गिरफ्तार।
लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, नगदी व 02 अदद अवैध असलहा बरामद।
आज़मगढ़: पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण– दिनांक 04.02.22 को अभियुक्तों 1.संतोष यादव पुत्र जोखू यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 2. सोनू यादव पुत्र केदार यादव सा0 देवारा त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज आजमगढ़ द्वारा सेव माइक्रोफाइनेन्स ब्रान्च बिलरियागंज के सिनियर CRO श्री गजेन्द्र यादव पुत्र जंगबहादुर यादव सा0 इसारु थाना मईल जनपद देवरिया के कनपटी पर असलहा सटाकर बैग में रखा 145600/- रुपया छीन लेना ।
गिरफ्तारी की विवरण –थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराहियान के द्वारा नहर पुलिया परशुरामपुर पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग कि जा रही थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति बिलरियागंज की तरफ से आते हुए दिखाई पड़े।
पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर वापस भागना चाहे कि लड़खड़ा कर वही गिर गये। पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्तियों से भागने का कारण पूछा गया तो बताये कि हम लोगों के पास अवैध तमंचा व कारतूस है पकड़े गये अभियुक्तों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम सोनू यादव पुत्र केदार यादव सा0 देवारा त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया जिसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 12300 रुपये व एक अदद स्मार्टफोन बरामद हुआ ।
दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम संतोष यादव पुत्र जोखू यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी से एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 5700 रुपये बरामद हुआ।
पूछताछ विवरण- पकड़े गये अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताये कि साहब दिनांक 04.02.22 समय करीब 06.00 बजे शाम को खानपुर भगतपट्टी मोड़ के पास से सेव माइक्रोफाइनस ब्रान्च बिलरियागंज वाले का हम दोनों लोगों ने बैग व उसमें रखा रुपया लूट लिये थे लूटने के बाद बैग में रखा 145600 रुपया आपस में पैसा बांट लिये थे तथा बैग को घटनास्थल से कुछ दूर आगे नहर की पटरी पर थोड़ी दूर जाकर पैसा निकालने के बाद बैग व उसमें रखे कुछ कागजात को झाड़ी में फेक दिये थे। उसी लूट के पैसे में से हम लोगों के पास जो पैसा बचा था वो यही है।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को उनके द्वारा कारित अपराध का बोध कराते हुए अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में समय करीब 09.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 30/2022 धारा 392 IPC व मु0अ0सं0 103/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, व मु0अ0सं0 104/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त सोनू यादव पुत्र केदार यादव सा0 देवारा त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज आजमगढ़
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना
1. 912/12 379, 411 IPC महराजगंज
2. 131/12 379 IPC महराजगंज
3. 0010/15 392 IPC महराजगंज
4. 162/17 272, 273 IPC व 60, 60(2) एक्साइट एक्ट महराजगंज
5. 178/17 272, 273 IPC व 60/63 एक्साइज एक्ट महराजगंज
6. 44/17 60 एकसाइज एक्ट महराजगंज
7. 228/17 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट महराजगंज
8. 227/15 3(1) गुण्डा एक्ट महराजगंज
9. 38/19 20, 8 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 महराजगंज
10. 30/22 392, 411 भा0द0वि महराजगंज
11. 104/22 3/25 आर्म्स एक्ट महराजगंज
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त संतोष यादव पुत्र जोखू यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना
1. 162/17 272, 273 IPC व 60, 60(2) एक्साइट एक्ट महराजगंज
2. 30/22 392, 411 भा0द0वि महराजगंज
3. 104/22 3/25 आर्म्स एक्ट महराजगंज
गिरफ्तार अभियुक्त
1.संतोष यादव पुत्र जोखू यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
2. सोनू यादव पुत्र केदार यादव सा0 देवारा त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज आजमगढ़
बरामदगी
02 अदद तमंचा नाजायज .315 बोर 04 अदद जिंदा कारतूस, .315 बोर व 18000 रुपये नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 30/22 धारा 392, 411 भादवि व लूट में प्रयोग मोटसाइकिल नं0 UP50AC0433, कम्पनी का बैग,वादी का आधार कार्ड, कम्पनी का फार्म,व बुकलेट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह का0 अरविन्द यादव व का0 रामसरन