Breaking News

गम्भीरपुर: शादी का झांसा देकर नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर

 आज़मगढ़: थाना गम्भीरपुर पर की एक महिला द्वारा शिकायत की गयी कि अरुण कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी असाऊरटीकर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ द्वारा मेरी लड़की से शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने पाही वाले घर पर ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाकर धोखे से अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया गया। कुछ दिन बाद जब मेरी शादी के लिये कही तो अरूण उपरोक्त द्वारा मेरी पुत्री को धमकी दिया गया कि किसी से कहोगी तो तुम्हारा अश्लील वीडियो सार्वजनिक कर दूंगा और जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 91/2022 धारा 376/504/506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष गम्भीरपुर द्वारा प्रारम्भ की गयी। 
दिनांक- 08.04.2022 को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर मय हमराह के क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखविर से सूचना मिली कि अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गोसाई की बजार जाने वाली सड़क गोमाडीह बाईपास पर खड़ा है इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी असाउरटीकर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को समय करीब 10.30बजे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त ......... 

1- अरूण कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी असाउरटीकर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

पंजीकृत अभियोगः- 

मु.अ.स. 91/2022 धारा 376/504/506 भा0द0वि0व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम......

थानाध्यक्ष राम प्रसाद बिन्द थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 संतोष मिश्रा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ 
का. उदयभान गुप्ताथाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का. अर्जुन पटेल थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

और नया पुराने