आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार में मिली अहम जिम्मेदारी, संगठन ने जताया भरोसा
आजमगढ़। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संगठन की ओर से जारी 10 सितंबर 2026 के कार्यालय आदेश में अमित सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम सिंह की अनुशंसा एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नव-नियुक्त पदाधिकारियों की सूची में अमित सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमित सिंह के मनोनयन से उनके समर्थकों एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई हैं।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि अमित सिंह अपनी मेहनत, अनुभव और कुशल नेतृत्व के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के साथ ही मजदूरों एवं श्रमिकों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
BJMTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा की ओर से जारी आदेश में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मजदूर हितों के संरक्षण और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
अमित सिंह के साथ उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, प्रदेश संगठन सचिव, प्रदेश सचिव एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न पद शामिल हैं।