Breaking News

नवविवाहिता की अधजली लाश बाजरे के खेत में मिलने से सनसनी।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कहीँ प्रेमप्रपंच में हत्या कर तो नही फेंकी गयी लाश ?

सगड़़ी जीयनपुर थाना कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहिता की मायके में अधजली लाश बाजरे के खेत में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
विदित हो नीलम पुत्री रामबचन उम्र 20 वर्ष गांव शाहपुर नेवादा  थाना जीयनपुर की 4 मई को रामप्रवेश पुत्र दीपचंद इब्राहिमपुर ( हैबतपुर) थाना मुबारकपुर से 4/5/2017को धूमधाम से शादी हुई जिसमें विवाहिता नीलम अपने ससुराल गई व 15 मई को वापस अपने मायके आ गई नीलम के पिता ने बताया कि नीलम 25 जून  की आधी रात (12 बजे ) घर से गायब थी हमने लोक लज्जा बस थाने पर सूचना ना देकर अपने क्षेत्र व रिश्तेदारों के यहां पता कर रहा था किंतु आज सुबह जब खेलने गए बच्चों द्वारा बाजरे के खेत में जो घर से दक्षिण में 100 मीटर दूर शव देखकर शोर मचाया जिस पर परिवार वालों को पता चला जिसके  उपरांत  जीयनपुर पुलिस को सूचित किया गया मौके पर जीयनपुर कोतवाल रविंद्र बहादुर सिंह मय फ़ोर्स  पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया व निरीक्षण कर जांच शुरु की ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंच निरीक्षण किया उन्होंने कहा प्रथम दृष्टया प्रेम प्रपंच का मामला लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के उपरांत ही सही पता चल पाएगा वही फॉरेंसिक टीम के विजय कुमार , पिंटू यादव , व रमाशंकर ने पहुंचकर शव मौके स्थल , घर व आस - पास का निरीक्षण किया जीयनपुर कोतवाल रविंद्र बहादुर सिंह ने नीलम के पिता राम वचन पुत्र दुःखन्ति जो वर्तमान में शाहपुर नेवादा के बीडीसी भी हैं से तहरीर लेकर मुकदमा संख्या 172 / 17 धारा 302 , 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा के उपरांत जिला पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।
सी ओ सगड़ी शिवनाथ गुप्ता ने भी मौके का निरीक्षण किया व उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है जल्द ही मामले की तह तक पहुंच कर इस घटना का  खुलासा किया जाएगा ।
नीलम अपने चार बहनों में सबसे बड़ी थी  गुंजन , सुष्मिता , महिमा व एक भाई विपुल उर्फ अमित है  नीलम की मृत्यु के उपरांत उसके घर पर उसकी मां विद्यावती देवी व बहनों का रो - रो कर बुरा हाल था ससुराल पक्ष से भी महिलाएं व पुरूष आई थी उनका भी रो रो कर बुरा हाल था ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने