आज़मगढ़।
सगड़ी।
जीयनपुर कोतवाली के महावतगढ़ का मामला।
100 नम्बर पर डायल करने पर पहुंची पुलिस।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महावतगढ़ में रविवार की रात चोरों ने घर में सेंघ लगाकर लाखों का गहना उठा ले गये।उस समय सभी लोग घर के बाहर दरवाजे पर सोये थे।सुबह भोर में जब गृहस्वामिनी घर मे गयी तो शोर मचाया ग्रामीण जुटे और 100 नम्बर पर डायल किया पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल किया।लाखो की चोरी की तहरीर मंजू चौहान पत्नी राजेश द्वारा दी गयी है।पर अबतक मुकदमा दर्ज नही किया गया।
गाँव निवासी राजेश चौहान पुत्र हरिनंदन सऊदी रहते है।घर पर पत्नी मंजू एक लड़का,दो लड़की के साथ रहती है।रविवार की रात ज्यादा गर्मी की वजह से सभी लोग बाहर दरवाजे पर सोये थे।की घर के पीछे से चोर पक्के मकान के पिछले दीवाल में नीव के बराबर में सेंध लगाकर कमरे में घुसकर,बक्से का ताला तोड़कर,बक्से में रखा सोने का माला ,तीन झुमका,बाली सहित तीन लाख का गहना ,दो मोबाइल,आँगन में लगा दो एल.ई.डी.बल्ब उठा ले गये।ईंट की दीवाल मिट्टी से जोड़ी गयी थी।घटना रात में दो बजे के लगभग होने का अनुमान लगाया जा रहा है।शातिर चोर एक कमरे में ताला तोड़ कर बक्से में रखा जेवर ,कपड़ा, बर्तन आदि उठा ले गए।सुबह चार बजे बाहर से जब घर में मंजू गयी तो सामान बिखरा देख शोर मचायतो आस पास के लोग मौके पर जुटे लोगों ने डायल 100 फोन किया।पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन करने में जुटी रही।गृहस्वामिनी मंजू ने बताया कि लगभग पांच लाख से ऊपर के जेवर आदि उठा ले गए कोतवाली में तहरीर दी गयी।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़