आज़मगढ़।
सगड़ी।
हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई ईद।
भारी पुलिस बल रही तैनात ईदगाह पर डटे रहे अधिकारी, नेता।
17 गांवों के लोगो ने नत्थूपुर ईदगाह पर की नमाज अदा।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया गया।इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे जीयनपुर कोतवाली के 28 जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई जहाँ लगभग आठ से नौ हजार लोगों ने नमाज अदा की जिन्हें मौलाना डॉक्टर अशद इदरीश ने नमाज अदा कराई नत्थूपुर गांव स्थित ईदगाह पर 17 गांव के लोगों ने नमाज अदा की।
ईदगाह पर मेले जैसा माहौल रहा बच्चो ने गुब्बारे,चाट, मुगफली,खिलौने,आइसक्रीम का जमकर लुप्त उठाया।वहीं पर उपजिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन,तहसीलदार सगड़ी हीरालाल, सीओ सगड़ी सोहराब आलम,नायब मनीष कुमार आदि सहित सभी दलों के नेताओं का बधाई देने के लिए ताता लगा रहा जो एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। बधाई देने वालों में बसपा नेता संतोष सिंह उर्फ टीपू सिंह,प्रधान राजेश यादव, सपा नेता जयराम सिंह पटेल,पूर्व विधायक अभय नरायन सिंह पटेल,शुभहान खान प्रधान,भाजपा नेता अरविन्द जायसवाल, मिर्ज़ा आरिफ बेग,सैयद कम्बर जफ़र, हारून खान,सरफराज खान आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं पर जीयनपुर, बिलरियागंज ,चांदपट्टी, रौनापार, सहित पूरे क्षेत्रों में ईद की नमाज अदा की गई ।सी ओ सगड़ी सोहराब आलम ने गले मिलकर ईद की सबको बधाई दी और सब से गले मिले।साथ ही नत्थूपुर गांव के ईद पर मेला लगा हुआ था। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।साथ ही एसडीएम सगड़ी रवि रंजन भी मौके पर मौजूद थे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़