Breaking News

शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद।

आज़मगढ़।

सरायमीर रविवार को 29 रमज़ान की शाम सूर्य डूबने के बाद चांद निकला देख मुस्लिम समुदाय के लोग खुशी से झूम उठे और ईद के तैयारी के लिए नये नये पकवान में जुट गए । ईद का पर्व मामले के सोमवार की सुबह उठकर सभी लोग स्नान कर नये नये कपड़े पहन कर खुश्बू लगाकर परिवार और साथियों के ईश्वर की बड़ाई करते हुए कस्बा और गांव की ईदगाह में पहुंचकर ईदुल फितर की शुक्राना नमाज़ अदा किया । कस्बा की ईदगाह में मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी ने नमाज़ीयों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद के मुबारकबाद के हकदार वही व्यक्ति हैं जो महीने भर की इबादत करके ईद के प्रथम दिन समाप्त न कर दिया हो। बल्कि वर्ष के ग्यारह महीने उसको बाकी रखकर उससे लाभ उठाता रहे । नमाज़ के बाद छोटे बड़े सभी एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और सभी के घर जा जाकर सिवेयां एवं मिठाइयां खाईं।कई मुस्लिम संगठनों ने मुसलमानों के ऊपर हो रहे अत्याचार मस्जिद व ट्रेन में यात्रा के दौरान हत्या के विरोध में अपने अपने बाहों पर काली पट्टी बांध कर नमाज़ अदा की  सुरक्षा के दृष्टि से क्षेत्र के सभी ईदगाह के पुलिस तैनात रही और पुलिस के उच्चाधिकारी क्षेत्र का दौरा करते रहे।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर 

ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने