आज़मगढ़।
निजामाबाद।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फरिहां रेलवे स्टेशन के समीप बीती रात 40 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से गोंद कर हुई हत्या पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो को किया नामजद। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के हेंगाहपुर निवासी राम जतन यादव 40 पुत्र केशव यादव निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव के पास स्थित शौकत अली के पोल्ट्री फार्म पर काम कर रहा था। जिसको 25, 26 जून 017 की रात को चाकू से मारकर घायल कर रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ी में फेंक दिया गया । सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों झाड़ में पड़े राम जतन को तड़पता देख इसकी सूचना पोल्ट्री के मालिक एवं मजदूरों को दी। सूचना पाकर पोल्ट्री मालिक पुलिस को सूचना देते हुए अपने मजदूरों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राम जतन यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए अस्पताल में उपचार के दौरान राम जतन की मौत हो गई । जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना निजामाबाद ले आयी। पोल्ट्री फार्म मालिक ने राम जतन की हत्या की खबर उसके परिवार को दी।हत्या की सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते निजामाबाद थाना पहुंचे । राम जतन यादव की पत्नी सुजीता ने फरिहां गांव के दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो युवकों पूछताछ के लिए थाने पर ले आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोल्ट्री फार्म के मजदूरों का कहना है कि तीन दिन पूर्व राम जतन यादव से फरिहां गांव के कुछ लड़कों से मुर्गी के लेन-देन में नोकझोंक हुई थी । मृतक के एक पुत्र तीन पुत्री हैं।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़