आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर थाना क्षेत्र के नन्दावं बाजार के पास बाइक से गिर जाने से 58 वर्षीय अधेड़ महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम नन्दावं निवासनी ताजी देवी 58 पत्नी राम अशीष अपने 22 वर्षीय पुत्र राहुल के बाइक पर सवार होकर गांव के बाहर स्थित डीही बाब के स्थान पर कड़ाही चढ़ा कर वापस आ रही थी अभी गांव के लोहरवं मोहल्ला के समीप पहुंची की अचानक गश्शी में आकर गिरकर बेहोश गई मौजूद लोगों ने बेहोशी हालत में नन्दावं बाजार में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ले गए वहाँ पर डाक्टरों ने हालत बिगड़ती देख आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उपचार के लिए आजमगढ़ ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई गांव व परिवार के सदस्यों ने पंचनामा बनाकर शव का अन्तिम संस्कार कर दिया ।
2-
अज्ञात चोरों ने लाखों के समान पर हाथ साफ किया।
सरायमीर/ स्थानीय थाना के सरायमीर मोहल्ला चक काजी में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के से घूस कर लाखों सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अंजर पुत्र इरशाद थाना व कस्बा सरायमीर मोहल्ला निवासी अपने परिवार के साथ ईद का त्यौहार मनाने के बाद थकर लगभग आठ बजे बिजली नही होने के कारण छत पर सोये हुए थे रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने घर से सटे एक मकान के बौण्ड्री के दिवार के सहारे घर में घुसकर रूम के दरवाजे का ताला तोड़कर सोने की 5 अंगूठी, 3 झुमकी , एक चैन , चांदी का पायल पांच , तीन मोबाइल 62 हज़ार रुपए नकद कुल 2,18,500 का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी । तहरीर को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़