Breaking News

बीजेपी जिलामहामंत्री ने अवैध बालू लदा ट्रक को पकड़कर किया सुपुर्त ।

सोनभद्र।

सोनभद्र ब्यूरो अजीत कुशवाहा की रिपोर्ट-

चोपन पुलिस को दी थी सूचना मौके पर चोपन पुलिस ने नाकामयाब किये खनन माफियाओं के जाल ।

डीएम के आदेश के बाउजूद भी बेखौफ अवैध खनन माफिया ।

जिलामहामंत्री राम सुंदर निषाद ने कहा नही होने देंगे अवैध तरह का कार्य एवं चोरी ।

चोपन - लाल सोना यानी बालू का अवैध खनन सोनभद्र में जोरो पर है।
अब तक तो ट्रैक्टर -टिपर से छोटे पैमाने पर ही अवैध बालू  खनन कर आसपास के मीडियो में ऊँचे दामो में बेचा जाता था ।लेकिन अब अवैध खननकर्ताओं के हौसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि ट्रकों के जरिये अवैध बालू का खनन कर पूर्वांचल के कई मीडियो में बेचा जा रहा है।
जुगैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महल पुर में इस समय अवैध बालू खनन बड़े पैमाने पे हो रहा है , जिसकी सूचना बीती रात स्थानीय निवासियों ने बीजेपी के जिलामहामंत्री सूचना को दी।स्थानीय लोगो ने महामंत्री को बताया कि  बताया कि 3 ट्रक बालू लोड होकर पूर्वांचल की मंडी में जाने वाली हैं  बीजेपी महामंत्री राम सुन्दर निषाद ने तत्काल ही इसकी सूचना जुगैल थाने को देनी चाही लेकिन बात न वाहा के क्षेत्रों में नेटवर्क नही होने के कारण बात नही हो पाई तो  जिलामहामंत्री  ने इसकी सूचना चोपन थाने को दे दी । जिसे चोपन थाने के पुलिस ने तत्काल उन्हें तत्काल कार्रवाई करते हुऐ एक बालू से ओभर लोड ट्रक को पकड़ कर चोपन थाने में पकड़ कर उसे सीज कर दिया ।
हालांकि 2 बालू से लदी ट्रक भागने में कामयाब रहे । वही बीजेपी के कार्यकर्ता और एक नागरिक के हैसियत से क्षेत्र में किसी प्रकार का भर्ष्टाचार्य होने नही दूँगा । इससे पहले सरकार में जो भी अवैध काम या भर्ष्टाचार्य होते आये है उससे भर्ष्टाचारी बाज आ जाये नही तो उनके ऊपर कार्यवाही करने से कोई रोक नही सकता  । आपको बता दे कि सोनभद्र के डीएम प्रमोद उपाध्यय   द्वारा क्षेत्र का दौरा कर सख्त हिदायत दी थी कि, किसी भी कीमत पर बालू पर बालू का अवैध खनन नही होना चाहिये।
लेकिन बालू का अवैध खनन बदस्तूर  जारी है। सोनभद्र के लोगों में एक कहावत काफी प्रचलित हैं कि रात गई बात गई ।
इस कहावत का मतलब है कि डीएम जिस दिन क्षेत्र का दौरा करके जाये उस दिन कोई अवैध खनन नही होगा पर अगली सुबह फिर वही धरा चालू हो जाता हैं ।यहां सोचने वाली बात यह है कि आखिर प्रसाशन के नाक के नीचे अवैध खनन होता हैं लेकिन वो आखिर कोई एक्शन लेने में असमर्थ क्यो नजर आते है।
क्या सरकार बदलने पर भी प्रशासन का रवैया वही पुराने सरकार का ही हैं । आखिर क्या वजह बनी हुई है कि प्रशासन के अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ जो करवाई करनी वो कार्रवाई नही कर पाते ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   सोनभद्र।

       

और नया पुराने