आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय कस्बा के एटीएम मशीन में पैसा नही होने से एटीएम धारक परेशान। ज्ञात हो कि दिपावली धनतेरस आदि जैसे पूर्व के मद्देनजर कस्बा में स्थित लगभग सभी बैंक चार दिन के लिए बंद थे। जिससे बैंक के खाताधारकों को इस बात को लेकर इत्मिनान था कि उनके पास एटीएम कार्ड है उससे काम चल जाएगा। जैसे-तैसे त्योहार बीत गया।और मंगलवार को लगभग सभी बैंक खुल गए परन्तु तीसरे दिन भी एटीएम मशीन में पैसा उपलब्ध नही हो सका एटीएम धारक कार्ड लेकर कस्बे में लगे सभी एटीएम मशीन का चक्कर लगा कर बैठ गए जिसके कारण दुकानदार वह क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
मोहम्मद यासिर सरायमीर