आज़मगढ़।
सरायमीर। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा फैसला आने से पूर्व प्रशासन ने सिकरौर सहबरी गांव में शांति कमेटी की बैठक की ।ज्ञात हो कि अयोध्या में राम मंदिर व बाबरी मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख कर नवंबर माह में सुनाने की बात कही है। इस मुकदमा का फैसला आने पर किसी भी तरह की घटना विधि अशांति उत्पन्न नहीं उसको लेकर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह के आदेश पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के दिशा-निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर के सभी उपनिरीक्षकों के साथ सिकरौर सहबरी गांव में वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान, बीडीसी एवं सम्मानित व्यक्ति के अतिरिक्त गांव के व्यक्तियों के साथ शांति कमेटी की बैठक कर लोगों से अपील की है कि अयोध्या मुकदमा में फैसला किसी भी समुदाय के पक्ष में आए पर शांति बनाए रखें फैसला आने पर किसी भी व्यक्ति या समुदाय के लोग जुलूस व उत्सव नही मनाएंगे अगर कोई व्यक्ति गड़बड़ी या अफवाह फैलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोहम्मद यासिर सरायमीर