मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
पुलिस के कार्यवाही से बाजार में मचा रहा हडकंप।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस के साथ पैदल गस्त पर निकले सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर व कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य के द्वारा जीयनपुर क्षेत्र में चलाए जा रहे पैदल गस्त अभियान के क्रम में मंगलवार शाम को जीयनपुर कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में पहुच पैदल गस्त करते हुए आम जन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।
इसके साथ ही साथ बाजार में हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश देते हुए वाहन चालको को यातायात सम्बन्धी जानकारी देते हुए कागजो की जांच की गई। वही सीओ सगड़ी ने व्यापारियों से कहा कि अपने अपने दुकानों में सीसी कैमरा लगाएं कोई भी समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें पुलिस सदैव आपके साथ है। इस दौरान थाना प्रभारी रौनापार के साथ कांस्टेबल दीपक कुमार, दिनेश यादव, रामनिवास आदि पुलिस उपस्थित रहे।